
UGC-NET दिसंबर 2025 का जारी हुआ शेड्यूल, 7 जनवरी 2026 तक इस परीक्षा का होगा आयोजन
Digital Desk United Palamu
New Delhi : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए की तरफ से यूजीसी नेट दिसंबर 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. इसमें बताया गया है कि कौन सा एग्जाम किस तारीख को होगा. एजेंसी की तरफ से शेड्यूल का पूरा पीडीएफ जारी किया गया है. बताया गया है कि एग्जाम सेंटर की लिस्ट भी जल्द जारी कर दी जाएगी.यूजीसी नेट 2025 की परीक्षा की शुरुआत 31 दिसंबर से शुरू होगी. सुबह 9 बजे से लेकर 12 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी. पहले दिन लॉ, सोशल वर्क, तेलुगु, टूरिज्म एडमिनिस्ट्रेशन एंड मैनेजमेंट, स्पैनिश, प्रकृत, कश्मीरी और कोंकणी विषयों की परीक्षा होगी. इसी तरह से 2 जनवरी, 3 जनवरी, 5 जनवरी, 6 जनवरी और 7 जनवरी को अलग-अलग विषयों की परीक्षाएं होंगीं.नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से हर साल दो बार यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन किया जाता है. देश की तमाम यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर प्रोफेसर फेलोशिप के लिए इस परीक्षा में पास होना जरूरी है. इस एंट्रेंस लेवल एग्जाम के लिए दो परीक्षाएं ली जाती हैं, जिनमें 40 फीसदी अंक लाना जरूरी होता है. यूजीसी नेट की परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में होती है.





