अंतरराष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस पर एसवीएम धर्मपुर में हुआ आयोजन,कविता पाठ प्रतियोगिता में सृष्टि प्रथम

लातेहार:अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर, धर्मपुर पथ, लातेहार में कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य उत्तम मुखर्जी ने किया। उन्होंने कहा कि दिवस की सार्थकता को ध्यान में रखते हुए प्रतियोगिता के लिए पाठ्यपुस्तक से विषय का चयन किया गया, जिससे बच्चों के शैक्षिक विकास को सीधा लाभ मिलेगा।प्रतियोगिता में कक्षा पंचम के कुल 10 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें सृष्टि कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आर्यन कुमार द्वितीय तथा केशव कुमार तृतीय स्थान पर रहे। अन्य प्रतिभागियों में प्रगति सिंह, लक्ष्य गुप्ता, सौरभ कुमार गुप्ता, वैभवी सिन्हा, आदर्श कुमार, सौरभ कुमार और नंदनी कुमारी की प्रस्तुति भी सराहनीय रही। सभी प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य द्वारा प्रशस्ति-पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर कक्षा सप्तम ‘ब’ की छात्रा वर्षा कुमारी ने भाषण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गोपाल प्रसाद, फूलचंद सिंह, सुरेश ठाकुर एवं उपासना कुमारी सहित अन्य शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!