अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पलामू आईजी का बॉडीगार्ड घायल

rahul kumar @ united palamu

Latehar : रांची-मेदिनीनगर राष्‍ट्रीय उच्‍च पथ-75 पर सदर थाना क्षेत्र के उदयपुरा के पास एक सड़क हादसे में पुलिस का जवान नीरज कुमार गंभीर रूप घायल हो गये। श्री कुमार पलामू आईजी के बॉडीगार्ड के रूप में कार्यरत हैं। जानकारी के अनुसार मेदिनीनगर के बैरिया चौक निवासी नीरज कुमार अपनी बाइक से मेदिनीनगर से रांची जा रहे थे। रांची से उन्हें कोलकाता के लिए ट्रेन पकड़नी थी। श्री कुमार जब लातेहार के कोमो नर्सरी के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही एक काले रंग की अज्ञात स्कॉर्पियो कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्‍कॉपियो से कुछ लोग उतरे और घायल की बाइक की चाभी अपने साथ ले कर फरार हो गये। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सदर अस्पताल लातेहार पहुंचाया गया।यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची के रिम्स रेफर कर दिया।इलाज कर रहे स्वास्थ्य कर्मीयों ने बताया कि नीरज कुमार के दाहिने पैर में गंभीर चोट आई है।पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है और फरार वाहन की तलाश की जा रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!