
अज्ञात वाहन की टक्कर से मनिका प्रखंड कर्मी घायल
Rahul Kumar @ united palamu
मनिका: प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी ने एक सराहनीय मानवीय पहल का परिचय दिया। जानकारी के अनुसार,पतकी के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मनिका प्रखंड कार्यालय में कार्यरत, मनिका निवासी छिन्दा पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के समय लातेहार की ओर जा रही मनिका प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी ने सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े छिन्दा पासवान को देखा। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए उन्हें अपने वाहन से सदर अस्पताल, लातेहार में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।





