अतिक्रमण की कार्रवाई रोकने हेतु पीड़ित परिवारों ने उपायुक्त से की मुलाकात


लातेहार:शहर के धर्मपुर स्थित बहुउद्देशीय भवन के समीप बीते लगभग 40 वर्षों से रह रहे 11 परिवारों ने अंचल अधिकारी द्वारा बार-बार नोटिस दिए जाने के विरोध में सोमवार को उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। प्रभावित परिवारों का कहना है कि वे वार्ड नंबर 15 के तापा खास क्षेत्र में खाता संख्या 64, प्लॉट नंबर 333 पर पीढ़ियों से मकान बनाकर निवास कर रहे हैं। इसके बावजूद अंचल कार्यालय की ओर से उन्हें अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया जा रहा है। परिवारों ने आवेदन में बताया कि वे सभी भूमिहीन हैं और लंबे समय से वहीं रहकर अपना जीवनयापन कर रहे हैं। यदि उन्हें वहां से हटाया जाता है तो उनके सामने आवास का गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन से अतिक्रमण की कार्रवाई रोकने की मांग की है।इधर, मामले को लेकर आजसू जिला अध्यक्ष अमित पांडेय भी पीड़ित परिवार से मामले की जानकारी ली।उन्होंने कहा कि जब परिवार दशकों से वहां रह रहे हैं तो प्रशासन को बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए उन्हें बेदखल नहीं करना चाहिए। यदि अतिक्रमण हटाना आवश्यक है तो पहले इन परिवारों के पुनर्वास की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने आगे कहा कि भूमिहीन परिवारों को उजाड़ना उचित नहीं होगा और प्रशासन को संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेना चाहिए। मौके पर बृजेश भुईयां, राजू भुईयां, छोटू भुईयां, बबन भुईयां, महेंद्र भुईयां सहित कई पीड़ित परिवार मौजूद थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!