अनियंत्रित कार ने खड़ी बाइक में मारी टक्कर, कार-बाइक क्षतिग्रस्त, पुलिस ने कार को किया जप्त
PALAMU : चैनपुर थाना क्षेत्र के कटुवल गांव निवासी धीरज विश्वकर्मा का कार सोमवार की शाम गढ़वा जिले के रमकंडा थाना क्षेत्र के स्कूल चौक के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई।जिसमें धीरज विश्वकर्मा बाल-बाल बच गए।

जानकारी के अनुसार धीरज विश्वकर्मा सोमवार की शाम अपने कार पर सवार होकर छत्तीसगढ़ अपने बहन के घर जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में गढ़वा जिले के रमकंडा भंडारिया रोड में उनका कार अनियंत्रित हो गया। कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे ग्रामीण संदीप कुमार के बाइक से टकरा गई।वही एक अन्य ग्रामीण चंदन कुमार जो घर के बाहर बैठा था उसका कुर्सी सहित अन्य सामान टूट गई।वही कार बाइक को टक्कर मारते हुए खुद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी रमकंडा थाना की पुलिस को दी गई।
जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से घटना के बारे में जानकारी लेकर कार को जप्त कर थाना ले गई है।वही पुलिस धीरज विश्वकर्मा को थाने ले जाकर उससे घटना के बारे में गहन पूछताछ कर रही है।वहीं स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कार चालक धीरज विश्वकर्मा नशे की हालत में था जिसके वजह से यह घटना घटित हुई है।



