अनुशासन, आत्म-संयम और विपरीत परिस्थितियों में संतुलन बनाए रखने की कला सिखाता है कराटे : अविनाश देव

संत मरियम विद्यालय कजरी में हुआ तृतीय इन्डो-नेपाल कन्टिनेंटल इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप का आयोजन

Palamu : एजुकेशन की दुनिया में तहलका मचाने वाला संत मरियम विद्यालय कजरी में तृतीय इन्डो–नेपाल कन्टिनेंटल इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन इंटरनेशनल टाइगर्स फुल कॉन्टैक्ट कराटे फेडरेशन एवं इंटरनेशनल शोतो-कान पुशामाकू कराटे फेडरेशन के तत्वावधान में संपन्न हुआ। इसमें भारत के साथ-साथ नेपाल एवं भूटान के कराटेकारों ने सहभागिता की।

चैंपियनशिप का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि संत मरियम विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं कराटेकारों पर पुष्पवर्षा कर किया। इस अवसर पर आयोजक अध्यक्ष क्यॉंशी डॉ. संतोष कुमार को सम्मानित भी किया गया। मुख्य अतिथि ने भारत और नेपाल के बाल कराटेकारों के बीच फाइट कराकर प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत कराई।

अपने संबोधन में अविनाश देव ने विभिन्न राज्यों से आए प्रशिक्षकों एवं कराटेकारों को बधाई देते हुए कहा कि पलामू, झारखंड में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता है तो केवल समय-समय पर उन्हें प्रशिक्षकों द्वारा निखारने की। उन्होंने कहा कि कराटे अनुशासन, आत्म-संयम और विपरीत परिस्थितियों में संतुलन बनाए रखने की कला सिखाता है। इन्हीं मूल्यों से विजय संभव होती है। उन्होंने आयोजन समिति से आग्रह किया कि भविष्य में और अधिक देशों के कराटेकारों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए, जिसके लिए विद्यालय सदैव तत्पर रहेगा।

फाइट जजमेंट में मुख्य जज की भूमिका कलकत्ता से आए मास्टर सुशांत बनर्जी ने निभाई, जबकि रेफरी की मुख्य भूमिका नेपाल के कराटे प्रशिक्षक शमशेर रजा ने अदा की। रेफरी दल में शिहान अनिस्तर यादव, शिहान संजय कुमार पासवान, शिहान भोला मिंज, शिहान जुबेर अहमद, शिहान विकास सिंधु, शिहान ईशांत महंत, सेंसाई नटवर पांडेय, सेंसाई शमशेर अंसारी, सेंसाई गौतम शर्मा, सेंसाई दीपक कुमार, आयुष कुमार, गौरव सहित अनेक प्रशिक्षक शामिल रहे।

प्रतियोगिता में भारत टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि नेपाल टीम उपविजेता रही। इस अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में भारत के लगभग 12 राज्यों के साथ नेपाल और भूटान के कराटेकारों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!