अपराधियों ने की फायरिंग, ट्रक चालक के घर पर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची के मैकलुस्कीगंज थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गुरुवार को ट्रक चालक नसीम खान के घर पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया।

बताया जाता है कि दो बाइक पर सवार होकर चार अज्ञात अपराधियों ने नसीम खान के घर पर चार राउंड फायरिंग की। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गये। इससे इलाके में दहशत है। हालांकि फायरिंग की घटना में किसी भी व्यक्ति को गोली नहीं लगी है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मैकलुस्कीगंज थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है।

फायरिंग करने वाले अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही नसीम खान के परिवार के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। जांच के क्रम में पुलिस की टीम ने घटनास्थल से कुल तीन खोखा बरामद किया है। इस मामले को लेकर थाना प्रभारी धनंजय बैठा ने बताया कि जिन पर गोली चलाई गई है उनसे पूछताछ की जा रही है । घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!