
अभिभावकों द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं का अवलोकन
लातेहार:सोमवार को सरस्वती विद्या मंदिर,धर्मपुर पथ,लातेहार के वाटिका खंड में ओपन डे आयोजित किया गया।
जिसमें बड़ी संख्या में कक्षा अरुण से द्वितीय तक के अभिभावक विद्यालय पहुंचकर अपने बच्चों के उत्तर पुस्तिकाओं का अवलोकन किए।अभिभावकों ने अपने -अपने बच्चों का वर्ष भर तक की उपलब्धियां का उपाख्यानात्मक फाइल के माध्यम से अवलोकन किया।अभिभावकों ने इस तरह की व्यवस्था को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत अच्छा बताया।प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने कहा कि ओपन डे के माध्यम से अभिभावक अपने बच्चों के प्रतिभा से परिचित होते हैं। उन्होंने बताया कि ओपन डे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी है।इस अवसर पर विद्यालय के आंतरिक परीक्षा प्रमुख राकेश कुमार ,सह प्रमुख दीपक कुमार शर्मा,वाटिका खंड प्रमुख गीता कुमारी एवं अन्य सभी आचार्य दीदी जी उपस्थित रहे।




