अमित शाह ने कहा : लाल किले के बाहर धमाके में इस्तेमाल हुआ था 40 किलो विस्फोटक

New Delhi : गृह मंत्री अमित शाह ने आतंकवाद विरोधी सम्मेलन के दौरान कहा कि लाल किले के बाहर हुए धमाके में 40 किलोग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था। अमित शाह ने कहा कि पहलगाम और दिल्ली विस्फोट के मामले सामान्य ‘पुलिसिंग’ के उदाहरण नहीं हैं, बल्कि पुख्ता जांच के असाधारण उदाहरण हैं। संगठित अपराध पर चौतरफा प्रहार करने के लिए हम एक कार्य योजना ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों के डीजीपी को देश भर में पुलिस के लिए अत्यंत आवश्यक समान एटीएस संरचना को जल्द से जल्द लागू करना चाहिए। अमित शाह ने आतंकवाद विरोधी सम्मेलन में कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दिल्ली में हुए विस्फोट की उत्कृष्ट जांच की। उन्होंने बताया कि दिल्ली में 40 किलोग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था, जबकि विस्फोट होने से पहले ही 3 टन विस्फोटक बरामद कर लिया गया था। इस साजिश में शामिल पूरी टीम को दिल्ली विस्फोट होने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अभेद्य और मजबूत ‘आतंकवाद-विरोधी तंत्र’ का निर्माण करना होगा, जो किसी भी खतरे का डटकर सामना करने में सक्षम हो।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!