
अमेरिका का बड़ा फैसला : 75 देशों के लिए रोका वीजा
Newyark : अमेरिका ने बड़ा फैसला लेते हुए 75 देशों के वीजा पर रोक लगा दी है। अमेरिकी स्टेट विभाग ने 75 देशों के लिए सभी वीजा प्रोसेस को रोक दिया है। इस लिस्ट में रूस, अफगानिस्तान और ईरान सहित बहुत सारे देशों का नाम है। इस कदम से पीछे अमेरिका का उन आवेदकों को रोकना है, जो देश पर सार्वजनिक बोझ बन सकते हैं। स्टेट विभाग के एक ज्ञापन में कांसुलर अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे मौजूदा कानून के तहत वीजा देने से इनकार कर दें, जबकि विभाग स्क्रीनिंग और जांच प्रक्रियाओं का पुनर्मूल्यांकन कर रहा है। इस लिस्ट में सोमालिया, रूस, अफगानिस्तान, ब्राजील, ईरान, इराक, मिस्र, नाइजीरिया, थाईलैंड, यमन और अन्य देश शामिल हैं। ऐसे में अब इन देश के नागरिकों को अमेरिका का वीजा नहीं दिया जाएगा।





