अरुणा शंकर के काम और भाजपा के नाम पर करें मतदान : अविनाश वर्मा

Palamu : मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव के निमित्त भारतीय जनता पार्टी के समर्थित प्रत्याशी श्रीमती अरुणा शंकर के चुनावी अभियान के लिए बनी कोर कमेटी के सदस्य अविनाश कुमार वर्मा ने चैनपुर स्थित वार्ड नंबर 34 में बैठक आयोजित कर वार्ड के अंतर्गत आने वाले तीनों बूथों में सर्वाधिक मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए रूपरेखा तय की।

विदित हो कि निगम चुनाव के निमित्त प्रधान कार्यालय से सभी वार्डों में वार्ड प्रभारीयों की नियुक्ति पार्टी के द्वारा की गई है जिसके तहत वार्ड 34 के लिए अविनाश वर्मा को जिम्मेवारी दी गई है। जहां लगातार बैठकों का दौर जारी है और वार्ड के अंतर्गत आने वाले बूथ कमेटी के पदाधिकारीयों एवं सदस्यों से संवाद स्थापित कर सभी अन्य प्रत्याशियों से अधिक मत भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्रीमती अरुणा शंकर को एयर कंडीशनर चुनाव चिन्ह पर मिले इसके लिए सभी लोग प्रयासरत हैं।

आज चैनपुर के चुनावी कार्यालय में चली बैठक की अध्यक्षता चैनपुर मंडल अध्यक्ष शशि भूषण पांडे ने किया जबकि संचालन वार्ड के संयोजक धीरज कुमार गुप्ता ने किया।

बैठक में उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए अविनाश वर्मा ने कहा कि किसी भी तरह के वाद विवाद से दुर रखकर अरुणा शंकर के पिछले शानदार कार्यकाल और भारतीय जनता पार्टी की सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र पर आधारित बातों से एक-एक मतदाताओं को अपनी और आकर्षित करते हुए आगामी 23 फरवरी को एयर कंडीशनर चुनाव चिन्ह पर वोट कर विजई बनाने का सुझाव दिया।

बैठक में मुख्य रूप से चंदू गुप्ता, उमेश गुप्ता, अरुण कुमार, मनोज दास, विकास कुमार, बैजनाथ प्रसाद, सूरज कुमार, कैलाश प्रसाद, संदीप कुमार, जनेश्वर प्रसाद, अनिरुद्ध प्रसाद, ध्रुव साह, रूपक कुमार, मुकेश कुमार, सागर कुमार, केदार राम, ईश्वरी प्रसाद और उत्तम कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे। अंत में वार्ड 34 के सह संयोजक मनोज गुप्ता के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कर बैठक समाप्ति की घोषणा की गई।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!