अवैध कच्चा गांजा के साथ गिरफ्तार व्यक्ति को भेजा गया न्यायिक हिरासत में

मेदिनीनगर : तरहसी थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध कच्चा गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए पांकी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि 14 दिसंबर को रात्री समय करीब 23.15 बजे गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि तरहसी थाना अन्तर्गत ग्राम ललगाड़ा में जयराम उराँव नाम का व्यक्ति अपना घर में मादक पदार्थ (कच्चा गांजा) रखा हुआ है। जिसे सुखा कर तैयार कर बिक्री करता है। प्राप्त सुचना के संबंध में वरीय पुलिस पदाधिकारी को सुचित किया गया। वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार झा लेस्लीगंज के नेतृत्व मे एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा ग्राम ललगाड़ा में जयराम उरांव के घर की तलाशी की गयी। तलाशी के क्रम में जयराम उरांव के घर मे गांजा जैसा दिखने वाला मादक पदार्थ का ढेर रखा पाया गया था, जिसे बरामद किया गया। पांच प्लास्टिक के बोरा एवं एक जुट का बोरा में भरकर वजन किया गया। जिसका कुल बजन 43.5 किलो ग्राम के करीब पाया गया। जिसके आधार पर तरहसी थाना कांड सं0-119/2025 दिनांक 15.12.2025 धारा-20 (i)/20 (ii) (c) एनडीपीएस एक्ट-1985 दर्ज कर संलिप्त व्यक्ति जयराम उरांव पिता जगरनाथ उराँव ग्राम ललगाड़ा थाना तरहसी जिला पलामू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजा गया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!