अवैध हथियार के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक किरासत में

Palamu : पलामू एसपी के निर्देश पर शहर थाना की पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर सोमवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।इस संबंध में डीएसपी राजीव रंजन और शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने संयुक्त रूप से बताया कि 6 अप्रैल को सुबह 03.00 बजे गुप्त सूचना मिली कि टी०ओ०पी-02 क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी, डालटनगंज रेलवे स्टेशन के पास गोली फायर हुआ है।

वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए सूचना के सत्यापन हेतु प्रभारी टी०ओ०पी०-02 अपने टाईगर मोबाईल के जवान के साथ रेलवे कॉलोनी के पास रेलवे लाईन के बगल में पहुँचकर सर्च किया तो देखा गया कि डालटनगंज रेलवे स्टेशन रेलवे की ओर जाने वाले रास्ता जो काफी सुनसान है वहाँ रेलवे कॉलोनी के पास दो लोग मौजूद थे जब उक्त पुलिस टीम वहाँ पहुँची तो दोनो लोग भागने लगे। पुलिस ने दोनो व्यक्ति को खदेड़कर पकड लिया। दोनो लोगो को सर्च किया तो अंशु कुमार उर्फ मन्टू के पास से 01 देशी पिस्तौल, 01 जिन्दा गोली. 01 खोखा तथा 01 चाकू और आदित्य कुमार गुप्ता उर्फ लक्की के पास से 01 देशी पिस्तौल, 01 जिन्दा गोली तथा 01 लोहे का फाईटर बरामद किया गया। पुछने पर दोनो बतलाया कि उनका नशा करने का आदत तथा नशा करने के लिए रूपये की जरूरत के कारण किसी राहगीर को पिस्तौल, चाकु आदि का भय दिखाकर रूपया लेने के लिए घात लगाकर बैठे थे। इनलोगो के द्वारा अपने अपने पिस्तौल से एक-एक राण्उण्ड फायर भी किया गया। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 2 देशी पिस्तौल,02 जिन्दा गोली,एक फायर किया हुआ खोखा,4. 01 चाकु,5. 01 लोहे का फाईटर बरामद किया है।गिरफतार व्यक्तियों में 1. अंशु कुमार उर्फ मन्दु उम्र करीब 24 वर्ष, पिता-ओमप्रकाश गुप्ता तथा2. आदित्य कुमार गुप्ता उर्फ लक्की, उम्र करीब 22 वर्ष पिता-स्व० प्रेम प्रकाश गुप्ता का नाम शामिल है

छापामारी दल में शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार, टिओपी 2 प्रभारी राकेश कुमार,टाईगर मोबाईल के जवान सूर्यनाथ सिंह,मुकेश कुमार सिंह,मिथिलेश कुमार,रामयश यादव,विकास कुमार,शैलश कुमार रवि,धमेन्द्र कु०पासवान तथा सहायक पुलिस के जवान जयन्त दूबे शामिल थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!