
आंधी-तूफान का कहर: पेड़ गिरने से केडू गांव में सोनी देवी की घर ध्वस्त, सामान नष्ट
लातेहार: सदर प्रखंड के ग्राम केडू में रविवार की रात आई तेज आंधी, बारिश और तूफान ने भारी तबाही मचाई। इस दौरान सोनी देवी (पति सुनील मोची) का घर पूरी तरह ध्वस्त हो गया। बताया जा रहा है कि तेज हवा के कारण घर के पास स्थित एक बड़ा पेड़ अचानक गिर पड़ा, जिससे पूरा मकान क्षतिग्रस्त होकर गिर गया।घटना के समय घर में रखे कई महत्वपूर्ण सामान, घरेलू वस्तुएं दबकर नष्ट हो गईं। पीड़ित परिवार को अचानक आई इस आपदा से भारी नुकसान उठाना पड़ा है और वे अब खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हैं।ग्रामीणों ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए प्रशासन से तत्काल राहत एवं मुआवजा देने की मांग की है, ताकि प्रभावित परिवार को जल्द सहायता मिल सके।





