आंधी-तूफान से नावाडीह में कई घर क्षतिग्रस्त,पीड़ितों ने लगाई मदद की गुहार

लातेहार: बरवाडीह प्रखंड अंतर्गत चुंगरू पंचायत के ग्राम नावाडीह में शुक्रवार शाम आए तेज आंधी-तूफान और हल्की बारिश से कई घरों को भारी नुकसान हुआ है।इस प्राकृतिक आपदा में सविता देवी (पति महेंद्र प्रजापति), देववासी देवी (पति स्व. कैलाश प्रजापति) एवं उमेश ठाकुर (पिता स्व. करधनी ठाकुर) के घरों की एस्बेस्टस (एल्वेस्टर) की छत पूरी तरह उड़ गई, जिससे घरों को गंभीर क्षति पहुंची है।पीड़ितों ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब छह बजे अचानक तेज आंधी-तूफान आया, जिससे उनके मकानों में लगी एस्बेस्टस एवं खपड़े की छत उखड़ गई और घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए।घटना के बाद प्रभावित परिवारों ने जिला प्रशासन से आपदा प्रबंधन विभाग के तहत राहत सहायता की मांग की है।

अंचलाधिकारी ने शीघ्र सहायता दिलाने का दिया आश्वासन

इस संबंध में बरवाडीह के अंचलाधिकारी लवकेश सिंह ने कहा कि प्रशासन पीड़ितों के साथ है और आपदा प्रबंधन विभाग के माध्यम से मिलने वाली राहत शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि बिना विलंब राजस्व कर्मियों को मौके पर भेजकर रिपोर्ट तैयार कराई जाएगी, ताकि प्रभावित परिवारों को क्षति के अनुसार जल्द से जल्द सहायता मिल सके।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!