आजसू समर्थित सेलेस्टीन कुजूर ने बिलासी टोपनो को दिया समर्थन,आजसू भी साथ

लातेहार:नगर निकाय चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे राजनीतिक हलचल तेज होती जा रही है। आजसू समर्थित उम्मीदवार सेलेस्टीन कुजूर ने झामुमो समर्थित प्रत्याशी बिलासी टोपनो को अपना समर्थन दे दिया है।आजसू जिला अध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि सेलेस्टीन कुजूर के चुनावी दौरे के दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें रांची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस कारण वे फिलहाल चुनाव प्रचार करने में असमर्थ हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह समर्थन किसी दल या गुट को नहीं, बल्कि व्यक्तिगत रूप से बिलासी टोपनो को दिया गया है, क्योंकि यह चुनाव दलगत आधार पर नहीं लड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेलेस्टिन कुजूर से राय-मशविरा करने के बाद ही यह निर्णय लिया गया है।अमित पांडेय ने आगे कहा कि बिलासी टोपनो की जीत सुनिश्चित करने के लिए आजसू कार्यकर्ता एड़ी-चोटी का जोर लगाएंगे।वहीं, बिलासी टोपनो ने आजसू का समर्थन मिलने पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे उनकी स्थिति और मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि आजसू युवाओं की पार्टी है और उसके जुड़ने से संगठन को काफी मजबूती मिलेगी।इस मौके पर विजेन्द्र दास,रवि वर्मा, रितेश जायसवाल, विकास साहू, नितेश जयसवाल,अमर उरांव, शंकर उराँव,नन्दन गुप्ता,मुकेश यादव, नीरज कुमार, शरोज लोहरा समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!