आदिम जनजाति बहुल क्षेत्र में पलामू के डीसी ने किया चारा निर्माण यूनिट का उद्घाटन

आदिम जनजाति बहुल क्षेत्र में पलामू के डीसी ने किया चारा निर्माण यूनिट का उद्घाटन

Palamu : रविवार 29 मार्च को रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत बाजार परिसर में स्थित प्रधानमंत्री वन धन विकास केंद्र एवं चारा निर्माण इकाई का शुभारंभ जिले की उपायुक्त समीरा एस द्वारा किया गया।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन,अनुमंडल पदाधिकारी सुलोचना मीणा,प्रशिक्षु भा.प्र.से. अधिकारी हिमांशु लाल,प्रशिक्षुआईएफएसअधिकारी,डीपीएम जेएसएलपीएस अनीता केरकेट्टा तथा रामगढ़ के मुखिया उमा शंकर प्रसाद उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।उद्घाटन अवसर पर उपायुक्त समीरा एस ने अपने संबोधन में कहा कि रामगढ़ जैसे आदिम जनजाति बहुल क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ किया जाना एक सकारात्मक पहल है।इससे स्थानीय महिलाओं,विशेषकर स्वयं सहायता समूह की दीदियों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

उन्होंने बताया कि वन धन विकास केंद्र के माध्यम से दोना-पत्तल का निर्माण, प्रसंस्करण एवं विपणन किया जाएगा।वहीं चारा निर्माण इकाई के माध्यम से स्थानीय स्तर पर पशु चारा उपलब्ध होगा, जिससे पशुपालकों को लाभ मिलेगा तथा महिलाओं की आय में वृद्धि होगी।उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन ने कहा कि इन इकाइयों के माध्यम से स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा तथा स्वयं सहायता समूह की दीदियों को उद्यमी के रूप में विकसित किया जाएगा।

उन्होंने दीदियों से आह्वान किया कि उन्हें उपलब्ध कराई गई राशि का उपयोग आय सृजन गतिविधियों में करें।अनुमंडल पदाधिकारी सुलोचना मीणा ने दीदियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए योजनाओं के सफल क्रियान्वयन एवं विस्तार पर बल दिया।

प्रशिक्षु भा.प्र.से. अधिकारी हिमांशु लाल ने कहा कि चारा निर्माण इकाई के नियमित संचालन एवं उत्पादन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा साथ ही उत्पादित चारा की ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग कर उसे व्यापक बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जाएगा जिससे महिलाओं की आय में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित हो सके।

इस अवसर पर रामगढ़ के मुखिया उमाशंकर प्रसाद ने जेएसएलपीएस की योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि इन पहलों के माध्यम से ग्रामीण महिलाएं सशक्त हो रही हैं। उन्होंने इसके लिए जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान उत्पादित चारा का औपचारिक लोकार्पण भी किया गया,जिसका विपणन जेएसएलपीएस के ‘पलाश’ ब्रांड के अंतर्गत किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला प्रबंधक नवल किशोर राजू,शेखर लाल,सौरभ कुमार, बीपीएम सुमित कुमार,आदित्य रंजन,सैनूल अंसारी,उमेश कुमार, कृष्णा कुमार,स्वयं सहायता समूह की दीदियां,कैडर एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!