
आमजन को कानून से जोड़ने की तैयारी, 17–18 जनवरी को डीएलएसए आयोजित करेगा विशेष कार्यशाला
Sanjay prajapati @ united palamu
Latehar : :प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार अध्यक्ष (डीएलएसए) शेषनाथ सिंह ने शनिवार को अपने कार्यालय वेश्म में प्रेसवार्ता कर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आगामी महीनों में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डीएलएसए का एकमात्र उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय एवं सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। पीडीजे ने बताया कि आगामी 17 एवं 18 जनवरी को लातेहार में पोक्सो अधिनियम एवं मोटर वाहन अधिनियम विषय पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आमजन को कानून की बारीकियों से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने डीएलएसए द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न निःशुल्क कानूनी सेवाओं की जानकारी देते हुए कहा कि लोगों को कानूनी रूप से जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे अपने अधिकारों को पहचान सकें और उनका उपयोग कर सकें।

पीड़ितों को त्वरित एवं सुलभ न्याय दिलाना ही जिला विधिक सेवा प्राधिकार का मुख्य उद्देश्य : पीडीजे





