इस्राइल में पीएम मोदी का हुआ भव्य स्वागत, इस्राइली पीएम ने कहा : एशिया का शेर हैं पीएम मोदी

Tel Aviv : पीएम मोदी आज इस्राइल दौरे पर हैं। यहां इस्राइली संसद के स्पीकर अमीर ओहाना ने प्रधानमंत्री मोदी का हिंदी में स्वागत करते हुए कहा कि नेसेट में आपका स्वागत है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। उनके इस हिंदी अभिवादन से सदन में खास उत्साह का माहौल बन गया। स्पीकर ने कहा, आज मेरे लिए यह बहुत गर्व की बात है कि मैं भारत के प्रधानमंत्री का स्वागत कर रहा हूं। वह नेसेट को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं और एक बार फिर इतिहास रच रहे हैं। धन्यवाद, प्रधानमंत्री मोदी। उन्होंने पीएम मोदी के इस दौरे को भारत और इस्राइल के बीच बढ़ते सहयोग और दोस्ती को नई ऊंचाई देने वाला बताया। इस्राइल के पीएम नेतन्याहू ने कहा यह हमारे लिए गर्व का क्षण है। दिल की गहराइयों से शुक्रिया। उन्होंने कहा, भारत इस्राइल का महान मित्र देश है। मोदी मेरे लिए दोस्त से बढ़कर भाई हैं। पीएम मोदी दुनिया के सबसे सम्मानित नेता हैं।

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, हम दोनों के बीच व्यक्तिगत और दोनों देशों और हमारे लोगों के बीच एक शानदार दोस्ती रही है। आज सुबह, मेरी पत्नी सारा और मैंने एयरपोर्ट पर आपका स्वागत किया। जैसे ही आप सीढ़ियों से नीचे आए, हमने एक-दूसरे को गले लगा लिया। प्रधानमंत्री मोदी का गले लगना कुछ खास है। इसे मोदी हग कहा जाता है। यह दुनिया भर में मशहूर है। और जब आप किसी को करीब से सच में गले लगाते हैं, तो आप जानते हैं कि यह कोई दिखावा नहीं है। यह असल है। इसे मोदी हग कहा जाता है। इसराइली प्रधानमंत्री ने कहा, एशिया का शेर हैं प्रधानमंत्री मोदी।

बता दें कि करीब नौ साल के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजकीय यात्रा पर इस्राइल पहुंचे हैं। हवाई अड्डे पर उनके समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी नेसेट यानी इस्राइली संसद को भी संबोधित कर रहे हैं और ऐसा करने वाले वह भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं। प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:45 बजे अपने आधिकारिक दौरे पर इस्राइल पहुंचे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!