ईरान ने यूएस-इस्राइली ठिकानों पर दागी 40 मिसाइलें, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स का दावा

Tehran : ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र में बढ़ते संघर्ष के बीच जवाबी हमलों के तहत अमेरिकी और इस्राइली ठिकानों पर 40 से अधिक मिसाइलें दागीं। गार्ड्स ने कहा कि मिसाइलों ने दोनों देशों से जुड़े सैन्य और रणनीतिक स्थलों को निशाना बनाया। इधर जानकारी मिली है कि इस्राइल 4 और 5 मार्च की रात के बीच अपना हवाई क्षेत्र खोलेगा और खाड़ी क्षेत्र में फंसे इस्राइलियों को सुरक्षित निकालने के लिए बेन गुरियन हवाई अड्डे से सीमित उड़ानें फिर से शुरू करेगा। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद पश्चिम एशिया में संघर्ष बढ़ने के मद्देनजर इस्राइल की परिवहन मंत्री मिरी रेगेव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस फैसले की घोषणा की। उन्होंने कहा, बुधवार और गुरुवार की रात के बीच हवाई क्षेत्र को धीरे-धीरे खोला जाएगा और निश्चित रूप से सुरक्षा व्यवस्थाओं का पालन किया जाएगा। हम सुरक्षा निर्देशों के अनुसार इस्राइली नागरिकों को सुरक्षित घर वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।




