एसएसबी द्वारा हेरहंज में नागरिक कल्याण कार्यक्रम का आयोजन,फुटबॉल प्रतियोगिता,सिलाई प्रशिक्षण समापन एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर सम्पन्न

Sanjay prajapati @ united palamu

latehar: 35वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल, चतरा (झारखंड) के निर्देशन में दिनांक 06 जनवरी 2026 को हेरहंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मेराल खेल मैदान, हेरहंज में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत विभिन्न जन-कल्याणकारी गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम के अंतर्गत फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच एवं पुरस्कार वितरण, 20 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर तथा विभिन्न उपयोगी सामग्रियों का वितरण किया गया।इस अवसर पर मानवेन्द्र, उपमहानिरीक्षक, क्षेत्रक मुख्यालय गया जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजीव कुमार, कमांडेंट, 35वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने की। विशिष्ट अतिथियों में अमित कुमार, प्रखंड विकास अधिकारी, हेरहंज, कृष्ण पाल सिंह पवइया, थाना प्रभारी हेरहंज, हीरामणि लकरा, पंचायत चिरु एवं प्रीति कुजूर, मुखिया हेरहंज उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों के बीच सोलर लाइट, कंबल, सिलाई मशीन, साइकिल एवं कृषि उपकरण (फार्मिंग टूल्स) का वितरण किया गया।फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में सहारा क्लब, होंजर ने विजेता का खिताब जीता, जबकि रोशनी क्लब, चिरु उपविजेता रही। मुख्य अतिथि द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए गए।उल्लेखनीय है कि सशस्त्र सीमा बल द्वारा प्रत्येक वर्ष नक्सल/वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित क्षेत्रों में निवासरत गरीब, जरूरतमंद एवं पिछड़े वर्ग के नागरिकों को आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक एवं खेलकूद के माध्यम से सशक्त बनाने के उद्देश्य से नागरिक कल्याण कार्यक्रम चलाया जाता है। इसी क्रम में 35वीं बटालियन द्वारा 11 दिसंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक हेरहंज ब्लॉक में 20 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया, जिसके उपरांत प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र एवं सिलाई मशीन वितरित की गई।


इसके अतिरिक्त आयोजित निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर में वाहिनी के चिकित्साधिकारी एवं चिकित्साकर्मियों द्वारा स्थानीय नागरिकों की स्वास्थ्य जाँच कर आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर का उद्देश्य नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना एवं मौसमी एवं वर्तमान बीमारियों से बचाव हेतु मार्गदर्शन प्रदान करना रहा।इन जन-कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण एवं जरूरतमंद नागरिकों के जीवन स्तर में सकारात्मक एवं स्थायी सुधार लाने का प्रयास किया जा रहा है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!