
एसपी के निर्देश पर ट्रैफिक प्रभारी सतेंद्र दुबे ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान
alamu : पलामू एसपी रिशमा रमेशन के निर्देश पर ट्रैफिक प्रभारी सतेंद्र दुबे के नेतृत्व में शहर के छह मुहान चौक के पास शुक्रवार की दोपहर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बिना हेलमेट और लाइसेंस के दर्जनों वाहनों को पकड़ा गया। ट्रैफिक प्रभारी के द्वारा पकड़े गए वाहनों को फाइन के लिए परिवहन कार्यालय भेज दिया गया है।

मौके पर उपस्थित ट्रैफिक प्रभारी सतेंद्र दुबे ने बताया की आए दिन लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हो रहे है। इसके बाद भी लोग हेलमेट का प्रयोग नहीं कर रहे है।हमारा प्रयास है कि सभी लोग वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करें और हेलमेट पहन कर वाहन चलाएं। ताकि लोग अपने को सुरक्षित रख सके।
उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस के द्वारा लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाए जाने को लेकर कई वाहन चालकों में जागरूकता आई है। जिसके कारण कई लोग अपने सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनकर चल रहे है। उन्होंने पलामू जिले के सभी दो पहिया वाहन और चार पहिया वाहन चालकों से आग्रह किया है कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें।
मौके पर ट्रैफिक पुलिस के जवान हरेंद्र कुमार,धर्मेंद्र कुमार, शीतल प्रजापति मुख्य रूप से उपस्थित थे।



