एसपी के निर्देश पर पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील सिन्हा ने महिला को कराया ब्लड उपलब्ध
Palamu : पलामू एसपी के निर्देश पर पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील सिन्हा ने डीआईजी आवास में कार्यरत छोटू कुमार के बहन सोनी कुमारी को प्रसव के लिए ब्लड उपलब्ध कराया।मालूम हो की छोटू कुमार की बहन मेदिनीनगर के सेवा सदन अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती हुई थी।
वहां पर चिकित्सकों ने सोनी कुमारी के प्रसव के लिए परिजनों को एक यूनिट ब्लड उपलब्ध कराने को कहा था।जिसके बाद ब्लड के लिए छोटू कुमार इधर-उधर भटक रहे थे।इस बीच इसकी जानकारी पलामू एसपी को मिला।

एसपी ने इसकी जानकारी पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील सिन्हा को दिया। सुशील सिन्हा ने देर ना करते हुए समाजसेवी सोनू सिंह नामधारी को दूरभाष के माध्यम से ब्लड के लिए आग्रह किया।उनके आग्रह पर सोनू सिंह नामधारी मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ब्लड बैंक पहुंचकर स्वेच्छा पूर्ण सोनी कुमारी के लिए रक्तदान किया।
इस नेक काम के लिए सोनी कुमारी के परिजनों ने सोनू सिंह नामधारी और सुशील सिन्हा को धन्यवाद दिया है।




