एसीबी ने रोजगार सेवक को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
Palamu : एसीबी ने छतरपुर प्रखंड अंतर्गत सिलीदाग पंचायत के रोजगार सेवक को 6000 रुपया रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। गिरफ्तार रोजगार सेवक को एसीबी की टीम ने पकड़ कर कार्यालय पहुंच गई है। जहां रोजगार सेवक से पूछताछ करने के बाद उसे न्याय किरासत में भेज दिया जाएगा। बता दें कि पलामू सहित पूरे झारखंड में एसीबी द्वारा भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। राज्य में रिश्वतखोरी चरम पर है। यही कारण है कि हर दिन कोई ना कोई भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारी एसीबी के हत्थे चढ़ रहा है।





