कबरी बाजार सामुदायिक भवन में मनाया गया मनरेगा रोजगार दिवस

Rahul Kumar @ united palamu


लातेहार:गारू प्रखण्ड के रुद पंचायत अंतर्गत कबरी बाजार स्थित सामुदायिक भवन में मनरेगा रोजगार दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आजसू प्रखण्ड अध्यक्ष आशीष सिंह, रुद पंचायत के मुखिया अजय टोप्पो, रोजगार सेवक अजय भगत सहित कई जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम में शुभम सिंह, अभिमन्यु सिंह, सुनेश्वर उरांव, कृष्णमोहन शुक्ला पंचयत सहायक प्रवीण सिंह समेत अन्य लोग भी शामिल हुए। इस अवसर पर मनरेगा योजना के तहत मजदूरों के अधिकार, रोजगार की उपलब्धता, समय पर भुगतान और पारदर्शिता जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।आजसू प्रखण्ड अध्यक्ष आशीष सिंह ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण गरीबों और मजदूरों के लिए एक मजबूत सहारा है, लेकिन इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी को जागरूक होना जरूरी है। वहीं मुखिया अजय टोप्पो ने पंचायत स्तर पर योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करने का भरोसा दिलाया।रोजगार सेवक अजय भगत ने मजदूरों को जॉब कार्ड, कार्य मांग और मजदूरी भुगतान प्रक्रिया की जानकारी दी और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों को मनरेगा से अधिक से अधिक जुड़ने और गांव के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!