कोमा में हैं ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई, ब्रिटेन के अखबार द सन का दावा
Tehran : ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई को लेकर रहस्य और गहराता जा रहा है. उनको लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं. उनकी कथित नई तस्वीरों पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक के जरिए छेड़छाड़ के आरोप लगे और अब पश्चिमी मीडिया में उनकी सेहत को लेकर सनसनीखेज दावे सामने आ रहे हैं. कहा जा रहा है कि वह कथित तौर पर कोमा में हैं, उनका एक पैर काटना भी पड़ा है. राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि मुज्तबा अभी जिंदा हैं, और उन्हें गंभीर चोट लगी है.
कहा जा रहा है कि नए सुप्रीम लीडर, मुज्तबा, अभी कथित तौर पर कोमा में हैं. उनका कम से कम एक पैर काटना पड़ा है. यह सब 28 फरवरी को ईरान पर हुए हवाई हमले के बाद हुआ, जिसमें उनके पिता और सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी. मुज्तबा, जो 5 दिन पहले ही सुप्रीम लीडर बने हैं, तब से वह सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दिए. इस बीच, तेहरान के एक सूत्र ने यह दावा किया कि उनके लिवर में भी चोट आई है या उनके पेट को नुकसान पहुंचा है.

ब्रिटेन के अखबार द सन ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि 56 साल के मुज्तबा खामेनेई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, वह कोमा में हैं और उनका एक पैर काटना पड़ा है. उनके पेट और लिवर में भी गंभीर चोट लगी है और उनकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है. हालांकि इन दावों की अभी तक स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है.
रिपोर्ट के मुताबिक, मुज्तबा तेहरान के सिना यूनिवर्सिटी अस्पताल में इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में भर्ती हैं. कहा जा रहा है कि अस्पताल के एक हिस्से को कड़ी सुरक्षा के बीच सील कर दिया गया है. अखबार ने अपने सूत्रों के हवाले से दावा किया कि ईरान के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्री मोहम्मद रजा जफरगंदी खुद उनके इलाज की निगरानी कर रहे हैं.
इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मुज्तबा को लेकर कहा कि उन्हें विश्वास है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर अभी भी “किसी न किसी रूप में” जिंदा हैं, भले ही ईरान में युद्ध शुरू होने के बाद पद संभालने के बाद से उन्हें सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है.मुझे लगता है कि शायद वह जिंदा हैं. मुझे लगता है कि उन्हें चोट लगी है, वह शायद किसी न किसी रूप में जिंदा हैं.




