खड़े ट्रक से टकराई मोटरसाइकिल, पति-पत्नी सहित 4 की मौत

Bhopal : मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के कुरई थाना अंतर्गत ग्राम रिड्डी टेक पर गुरुवार की रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी सहित दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। कुरई थाना प्रभारी निरीक्षक के.एस. टेकाम ने बताया कि खवासा निवासी परमानंद पुत्र सोम सिंह वरकडे अपनी पत्नी गीता तथा बच्चों माही और दीपांशु के साथ मोटरसाइकिल से अपने ससुराल ग्राम दरगड़ा जा रहे थे। इसी दौरान रिड्डी टेक के पास सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक से उनकी मोटरसाइकिल टकरा गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। सभी को शासकीय अस्पताल कुरई लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी के अनुसार संबंधित ट्रक सुबह से खराब होकर सड़क किनारे खड़ा था, जिसे सुधरवाने का कार्य किया जा रहा था। मौके पर सांकेतिक बोर्ड भी लगाए गए थे। इसके बावजूद यह दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!