खूंटी पड़हा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड के विरोध में लातेहार एनएच जाम, झारखंड बंद का आह्वान

Rahul kumar@ united palamu

लातेहार: खूंटी पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में लातेहार पड़हा समिति द्वारा आज जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। आज दिनांक 17 जनवरी 2026 को समिति के आह्वान पर लातेहार में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) को जाम किया गया तथा झारखंड बंद का आह्वान किया गया।पड़हा समिति ने इस हत्याकांड की कड़ी निंदा करते हुए सोमा मुंडा के हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की।समिति के सदस्यों ने कहा कि यदि प्रशासन द्वारा शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।इस विरोध प्रदर्शन में समिति की ओर से बनेश्वर उरांव (बन्हारडी), प्रखंड पड़हा दीवान रामलाल उरांव, जिला परिषद सदस्य बिनोद उरांव, राजीव उरांव, चैतू उरांव, तेतर उरांव, सहादेव उरांव, लालसहाय उरांव, पप्पू उरांव, सुकुलदेव उरांव एवं पुलेन्द्र उरांव सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल रहे।प्रदर्शन के उपरांत प्रतिनिधिमंडल ने लातेहार अंचल अधिकारी नंदकुमार राम को ज्ञापन सौंपकर हत्याकांड का शीघ्र खुलासा करने एवं दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!