खेत में सरसों काट रही युवती को काटा जहरीला सांप, हालत गंभीर
Palamu : पलामू जिला अंतर्गत पांडू थाना क्षेत्र के रतनाग गांव में सोमवार की सुबह सरसों काटने के क्रम में एक युवती को जहरीला सांप ने काट लिया।

इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि पांडू थाना क्षेत्र के रतनाग गांव निवासी राम बच्चन चौधरी की पुत्री आशा कुमारी उम्र 18 वर्ष सोमवार की सुबह अपने सरसों के खेत में सरसों काट रही थी। इसी बीच जहरीला सांप ने उसे काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घटना के बाद परिजनों के द्वारा घायल अवस्था में आशा कुमारी को विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सको ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है।जहां इलाज के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।




