खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में झारखंड के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

Raipur : खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के पांचवें दिन रविवार को अंबिकापुर में कुश्ती प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। इस दिन झारखंड और हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो-दो स्वर्ण पदक जीते। वहीं मिजोरम के वेटलिफ्टर्स ने भी बेहतरीन खेल दिखाते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

झारखंड की पूनम उरांव ने महिला 50 किग्रा फाइनल में तेलंगाना की गीता को 6-3 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद अंजित कुमार मुंडा ने पुरुष 67 किग्रा ग्रीको रोमन फाइनल में गुजरात के मुकेश वासवा को टेक्निकल सुपीरियरिटी से हराकर गोल्ड जीता। हिमाचल प्रदेश के लिए नविश कुमार (97 किग्रा ग्रीको रोमन) और प्रियंका चौधरी (महिला 62 किग्रा) ने स्वर्ण पदक हासिल किए।

मिजोरम के खिलाड़ियों ने वेटलिफ्टिंग में शानदार प्रदर्शन किया। जोसांगजुआली (महिला +86 किग्रा) और डेविड जोह्मिंगमाविया (पुरुष +110 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीते। कुल मिलाकर मिजोरम अब चार स्वर्ण पदकों के साथ पदक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है।

कुल पदक तालिका में कर्नाटक 15 स्वर्ण, 6 रजत और 4 कांस्य के साथ पहले स्थान पर बना हुआ है। ओडिशा 9 स्वर्ण, 4 रजत और 10 कांस्य के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि अरुणाचल प्रदेश 5 स्वर्ण के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। मेजबान छत्तीसगढ़ को वेटलिफ्टिंग में रिशिका कश्यप (रजत) और लकी बाबू मरकाम (कांस्य) से दो पदक मिले, जिससे वह नौवें स्थान पर पहुंच गया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!