गढ़वा पुलिस ने 1.85 किलो अफीम के साथ उत्तर प्रदेश के युवक को किया गिरफ्तार

Ranchi : गढ़वा जिला के रमना थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.85 किलो अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग के दौरान की गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार रमना थाना कांड सं0-27/2026, दिनांक 01 अप्रैल 2026, धारा 18(सी)/21(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

31 मार्च 2026 की रात करीब 10 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ अज्ञात लोग बुलेट मोटरसाइकिल से अफीम लेकर गढ़वा के रास्ते उत्तर प्रदेश की ओर जा रहे हैं।सूचना के आधार पर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन कर एनएच-75 पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान एक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते दिखे। पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास करने पर चालक कट मारकर आगे निकल गया। इसके बाद पुलिस ने पीछा किया।

ग्राम परसवान के पास दोनों युवक बुलेट मोटरसाइकिल छोड़कर जंगल की ओर भागने लगे। दोनों के पीठ पर बैग था। पुलिस ने पीछा किया और आसपास के ग्रामीणों को भी सूचना दी। लगभग दो घंटे बाद बहियार कला गांव के ग्रामीणों द्वारा एक संदिग्ध युवक को पकड़ने की सूचना मिली।


पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़े रखा था। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अंश शुक्ला (21 वर्ष), पिता स्व. देवेन्द्र शुक्ला, ग्राम अटिया मझीगावां, थाना बेनीगंज, जिला हरदोई (उत्तर प्रदेश) बताया।तलाशी के दौरान युवक के बैग से करीब 1.85 किलो अफीम बरामद की गई।

बरामद मादक पदार्थ के संबंध में वैध कागजात मांगने पर युवक कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने अफीम को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अफीम को बेचने के लिए पंजाब ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।जब्त सामान में
1.85 किलो अफीम
काला रंग का बुलेट मोटरसाइकिल पीबी 72A 0610, टेक्नो शार्क कंपनी का मोबाइल
लाल रंग का बैग शामिल है।

छापेमारी दल में
पु.अ.नि. सह थाना प्रभारी रमना आकाश कुमार,पु.अ.नि. आलोक कुमार,पु.अ.नि. ओम प्रकाश महतो,पु.अ.नि. जय प्रकाश गुप्ता,
हवलदार बिपिन बिहारी गुप्ता,आरक्षी 620 मन्तू कुमार भारती चालक आरक्षी लव कुमार दुबे शामिल थे।रमना पुलिस की इस कार्रवाई से मादक पदार्थ तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस फरार दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!