गढ़वा में अपराधियों ने सब्जी विक्रेता की गोली मारकर की हत्या

Gadhwa : गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजका बाजार में बुधवार की शाम एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। अज्ञात अपराधियों ने बाजार में सब्जी बेच रहे एक युवक को सरेआम तीन गोलियां मार दीं। गोली सब्जी विक्रे सीने में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। अचानक हुई फायरिंग से बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।घायल अवस्था में स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उसे तुरंत इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान दीपक चौधरी के रूप में हुई है, जो गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र के फकीराडीह गांव का रहने वाला था। परिजनों के अनुसार दीपक बिजका बाजार में सब्जी बेचने गया था।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शाम करीब साढ़े छह बजे एक अज्ञात व्यक्ति बाजार में पहुंचा और अचानक दीपक पर गोली चला दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी।

इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंका रोहित रंजन सिंह ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।परिवार वालों ने प्रशासन से जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है। बाजार के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में भी घटना को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!