
गणतंत्र दिवस परेड शिविर में एनएसएस वालंटियर प्रतिमा कुमारी विशेष अतिथि के रूप आमंत्रित
Rahul Kumar @ united palamu
लातेहार:गणतंत्र दिवस परेड शिविर, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में एनएसएस वालंटियर प्रतिमा कुमारी को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।यह जिले एवं संस्थान के लिए गौरव का विषय है।प्रतिमा कुमारी अपने पिता ददन प्रसाद के साथ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नई दिल्ली के लिए रवाना हुईं।उनके प्रस्थान के अवसर पर एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद एवं आयुष चौधरी उपस्थित रहे।कार्यक्रम पदाधिकारियों ने प्रतिमा कुमारी को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड शिविर कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कहा कि प्रतिमा कुमारी का चयन एनएसएस वालंटियरों की कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं सेवा भावना का परिचायक है।यह उपलब्धि अन्य स्वयंसेवकों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।





