गोधन राम के श्रंद्धाजलि सभा में पहुंचे शिक्षक सह समाजसेवी रामगोविन्द राम
Palamu : पलामू जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड के डुमरी गांव निवासी गोधन राम के श्रंद्धाजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह समाजसेवी रामगोविन्द राम शिक्षक ने पहुंचकर उनकी चित्रों पर पुष्प अर्पित करते हुए माल्यार्पण किया।

इस मौके पर उपस्थित प्रधानाध्यापक सह समाजसेवी शिक्षक ने कार्यक्रम अपने क्षमता के अनुसार करने की सलाह दी। उन्होंने यह भी कहा कि भोज का कार्यक्रम अपने क्षमता से करें और इस कार्यक्रम में फिजुल खर्च नहीं करने की बात कही।
श्रंद्धाजलि सभा में प्रधानाध्यापक सह समाजसेवी ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद किया। बचत की राशि से अपने बाल बच्चे के शिक्षा के प्रति खर्च करने की सलाह दी। भोज के कार्यक्रम में अधिक खर्च पर प्रतिबंध लगाने की बात कहा।
मौके पर उपस्थित शिक्षक रामलाल राम शिक्षक, बसपा जिला प्रभारी अनुज कुमार ,बसपा जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार,पत्रकार संघ के उपाध्यक्ष विश्वप्रेम कुमार रंजन (मनोज जी) , पत्रकार विनय कुमार, नेशनल एंटी करप्शन के अध्यक्ष अजय कुमार, पीड़ित परिवार को पुत्र श्याम कुमार व शंभू कुमार के अलावा पुत्रवधु काफी संख्या ग्रामीण, हित कुटुंब मौजूद थे।




