गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा: गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर बैठक

मनिका: लोहिया भवन में गौ माता सम्मान आह्वान अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसका उद्देश्य गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने,उनके सम्मान,सुरक्षा और सेवा के लिए समाज को जागरूक करना बताया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मनिका बजरंग दल के अध्यक्ष अंकित कुमार (गोलू) ने की।लातेहार जिला के अभियान प्रभारी अरुण साव मुख्य वक्ता रहे।वही संकल्प लिया गया कि उचित सम्मान मिलने तक अभियान लगातार जारी रहेगा। रणनीति के अनुसार लातेहार जिला और मनिका प्रखंड में जनसंपर्क बढ़ा कर गौ सेवा और गौ सुरक्षा के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा। अभियान के प्रभारी अरुण साव ने बताया कि 27 अप्रैल 2026 तक समर्थन जुटाने के बाद जिला अधिकारियों को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।अभियान अहिंसक और संवैधानिक दायरे में संकीर्तन व प्रार्थना के माध्यम से अपनी बात रखेगा। इस संकल्प सभा में अभियान को मजबूती देने के लिए लातेहार भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष पंकज सिंह,मनिका भाजपा मंडल अध्यक्ष मंदीप कुमार,वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर दुबे,पंचायत समिति सदस्या सह भावी मनिका पश्चिमी जिला परिषद् प्रत्याशी ऊषा देवी,अमन कुमार,विकास पाण्डे,लव यादव,सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!