
चईता दुगोला महामुकाबला का हुआ भव्य आयोजन
मनिका :चईत नवरात्रि के शुभ अवसर पर मनिक के हाई स्कूल के मैदान मे रविवार की रात चईता दुगोला कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम में लोकगायन की परंपरा को जीवंत करते हुए व्यास कमलबास कुंवर और व्यास अजीत हलचल के बीच शानदार मुकाबला देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मनिका विधायक रामचंद्र सिंह,समाजसेवी राजू रॉय,दिलीप चौधरी,कार्तिक तिवारी, विधायक प्रतिनिधि दरोगी यादव,प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी,जिला परिषद सदस्य बलवंत सिंह,कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र भारती,विश्वनाथ पासवान, समाजसेवी शंकर दुबे,कामख्या प्रसाद,बबन पासवान,कांग्रेस ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजीत साहू,युवा मोर्चा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मिथलेश पासवान,विशाल पासवान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। दुगोला के दौरान दोनों कलाकारों ने एक से बढ़कर एक चईता की प्रस्तुत कर श्रोताओं को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया। लोकगीतों की मधुर धुन और पारंपरिक अंदाज ने पूरी तरह भक्तिमय और सांस्कृतिक माहौल बना दिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में अरुण सिंह,तस्लीम अंसारी,अख्तर अंसारी, शम्भू पासवान, सहित कई लोगों का सराहनीय योगदान रहा।





