
चिआंकी के पास 6 गोवंशीय पशु बरामद, 2 तस्कर अरेस्ट
PALAMU : पलामू के पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि औरंगाबाद के ओबरा से पशु तस्कर एक पिकअप वाहन में गोवंशिय पशुओं की तस्करी कर हत्या के प्रयोजन से परिवहन कर ले जा रहे है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के कम में सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत चियांकी के पास एक पिकअप वाहन जिसपर रजि०नंबर-JH02BV7877 अंकित सफेद रंग को पकड़ा गया जिसमें तस्करी कर ले जा रहे छः गोवंशिय पशु को बरामद किया गया।

पशु तस्करी करने वाले दो पशु तस्कर 1. अशोक यादव, उम्र 45 वर्ष, पिता-ललन सिंह, सा०-चक टोला पो०-तार, थाना-अज्ञावं बाजार, जिला-भोजपुर तथा 2. कामता यादव, उम्र 22 वर्ष, पिता-स्व० विश्वनाथ यादव, सा०-सारा, थाना-सोनबरसा, जिला-बक्सर, बिहार को गिरफ्तार किया गया है तथा इस संबंध में डालटनगंज सदर थाना कांड सं0-63/2026, दिनांक-19.06.2026, धारा-317 (5)/3(5) भा०न्या०सं०, 11 (ए) (डी) (ई) (एच) (के) पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम, 1960, 12(1)/12(2)/13 (1) झारखण्ड गोवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम, 2005 तथा 47/48/50/52/54/56 पशुओं का परिवहन नियम 1978 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है। अग्रतर कार्रवायी की जा रही है।
जप्त – बरामदगी
- तस्कर किये जा रहे छः गोवंशिय पशु।
- एक सफेद रंग का पिकअप वाहन जिसपर रजि०नंबर- JH02BV7877 अंकित।
- ब्लू रंग का रियलमी कंपनी का टच मोबाईल फोन
गिरफ्तारी :-
- अशोक यादव, उम्र 45 वर्ष, पिता-ललन सिंह, सा०-चक टोला पो०-तार, थाना-अज्ञावं बाजार, जिला-भोजपुर बिहार
- कामता यादव, उम्र 22 वर्ष, पिता स्व० विश्वनाथ यादव, सा०-सारा, थाना-सोनबरसा, जिला-बक्सर, बिहार।
छापामारी दल में शामिल सदस्य :-
- पु०अ०नि० अफजल अंसारी, थाना प्रभारी सदर थाना
2 स०अ०नि० सुजित कुमार पाण्डेय, सदर थाना
- आ०/358 राकेश कुमार,
- आ0/151 सुरेश सिंह
- आ०/389 रमेश महतो
- चालक गृहरक्षक/11659 अविनाश तिवारी सभी सदर थाना रिजर्व गार्ड।




