चैनपुर थाना प्रभारी की पहल से हटा जाम, शुरू हुआ आवागमन
Palamu : पलामू जिले के चैनपुर चौक पर जमीन विवाद को लेकर मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया। जाम होने के कारण आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गई। मालूम हो कि चैनपुर थाना क्षेत्र के भड़गावा मोड़ पर एक जमीन पर निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के दौरान दूसरे पक्ष को रास्ता नहीं दिया जा रहा है। जिसे लेकर ग्रामीणों ने चैनपुर चौक को पूर्ण तरह से जाम कर दिया।

सड़क जाम होने की सूचना मिलने पर चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा अपने दल बल के साथ जामस्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद जामस्थल से जाम को हटा दिया गया है।जिसके बाद आवागमन शुरू हुआ।
बता दें कि पलामू जिले में जमीन विभाग सर चढ़कर बोल रहा है। हर दिन जमीन विवाद की खबरें जिले में सुर्खियां बन रही है। अभी हाल ही में झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक बड़े नेता का जमीन विवाद सुर्खियों में रहा था।




