चैनपुर : बिजली करंट की चपेट में आकर 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत
Palamu : बिजली विभाग की लापरवाही के कारण 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार चैनपुर थाना क्षेत्र के चढ़नवा गांव पहाड़ी मंदिर के समीप 11 हजार बिजली करंट की चपेट में आकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान तालापारा गांव निवासी बलराम राम चंद्रवंशी के पुत्र धर्मेंद्र कुमार उम्र 47 वर्ष के रूप में की गई है। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि धर्मेंद्र कुमार चंद्रवंशी अपने सभी परिवार के साथ शनिवार की शाम चार पहिया वाहन पर सवार होकर चढ़नवा गांव पहाड़ी मंदिर घूमने गए थे। इसी दौरान मंदिर से घूम कर जब सभी परिवार अपने घर वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते में धर्मेंद्र कुमार को शौच लगा। वह गाड़ी से उतर कर शौच के लिए निकले। तभी अचानक रास्ते पर गिरे 11 हजार बिजली बोल्ट बिजली करंट की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं। वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।




