चैनपुर : स्वास्थ्य मेला में सैकड़ो लोगों ने कराया अपने स्वास्थ्य की जांच

स्वास्थ्य मेला में करीब 15 सौ लोगों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कर दी गई दावा

Chainpur : पलामू स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चैनपुर में बुधवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग उमड़े और अपनी स्वास्थ्य समस्याओं की जांच कराई। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलित कर किया गया। जिसमें मुख्य रूप से प्रमुख प्रभा देवी,उप प्रमुख सुनील सिंह,बीडीओ सह सीओ प्रदीप कुमार दास,चिकित्सा पदाधिकारी चमन भारद्वाज, डॉ डीपी केशरी,डॉ गौतम यादव समेत कई लोग शामिल रहे।

बेहतर पहल है स्वास्थ्य मेला का आयोजन : प्रमुख प्रभा देवी

मौके पर प्रमुख प्रभा देवी ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा प्रखंड स्तर पर स्वास्थ्य मेला का आयोजन बेहतर पहल है। इसके माध्यम से लोगों को प्रखंड स्तर पर मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी मिलती है। स्वास्थ्य मेला में पहुंचे लोग अपनी स्वास्थ्य समस्याओं की जांच व उपचार के साथ मुफ्त दवाएं भी प्राप्त कर सकते हैं।

स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए : उप प्रमुख सुनील सिंह

उप प्रमुख सुनील सिंह ने कहा कि लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए। स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन है। स्वास्थ्य मेला के आयोजन से लोगों को लाभ मिलेगा। बीडीओ प्रदीप कुमार दास ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के नि:शुल्क स्वास्थ्य मेला से सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब, मजदूर एवं जरूरतमंद लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होते हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की यह पहल आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

स्वास्थ्य मेले से बड़ी संख्या में आम जनता हुए लाभान्वित : चमन भारद्वाज

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी चमन भारद्वाज ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब,असहाय एवं श्रमिक वर्ग के लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से इस प्रखंड स्तरीय नि:शुल्क स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया है। इस स्वास्थ्य मेले से बड़ी संख्या में आम जनता लाभान्वित हुए। स्वास्थ्य मेला में मरीजों के लिए दंत चिकित्सा,त्वचा रोग जांच, डायबिटीज एवं ब्लड प्रेशर जांच,परिवार नियोजन,एड्स नियंत्रण परामर्श,कुष्ठ एवं टीबी नियंत्रण,मलेरिया जांच सहित कुल 28 स्टॉल लगाए गए थे। इसमें 1500 लोगों का नि:शुल्क उपचार कर मुफ्त दवाइयां दी गयी। इसके उपरांत सभी अतिथियों ने मेले में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की सराहना की।

स्वास्थ्य मेला को सफल बनाने में इनका रहा योगदान

स्वास्थ्य मेला को सफल बनाने में बीपीएम मनप्रीत सिंह,प्रखंड डाटा प्रबंधक संजीव सिंह,सीएचओ खुशबू इक्का,उर्मिला तिर्की, एएनएम सुमंति होरो,राजेश केशरी सहित कई स्वास्थ्य कर्मियों का सराहनीय योगदान रहा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!