
छत से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल, रिम्स रांची रेफर,आजसू नेता रुपेश अग्रवाल ने अस्पताल पहुंचकर लिया हालचाल

Rahul Kumar @ united palamu
लातेहार: सदर प्रखंड अंतर्गत लवरपुर निवासी कविता देवी,पति प्रमोद भुइयां, छत से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों के अनुसार कविता देवी घर की छत पर लकड़ी उतारने के लिए चढ़ी थीं, इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वे नीचे गिर गईं, जिससे उनकी हालत नाज़ुक हो गई।घटना के बाद परिजनों द्वारा उन्हें तत्काल सदर अस्पताल, लातेहार लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया।मामले की जानकारी मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष के उम्मीदवार एवं आजसू नेता रुपेश अग्रवाल सदर अस्पताल पहुंचे और घायल महिला की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने परिजनों से बातचीत कर उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया तथा डॉक्टरों से समुचित एवं बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का आग्रह किया।रुपेश अग्रवाल ने कहा कि ऐसी घटनाओं में समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलना बेहद आवश्यक है और वे पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।




