
छतरपुर : जहरीला पदार्थ का सेवन करने से अधेड़ की मौत
Palamu : छतरपुर थाना क्षेत्र के मोनाहा गांव निवासी शिवनाथ परहिया उम्र 45 वर्ष मानसिक तनाव में आकर बीती रात जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिए जिसके कारण उसकी मौत हो गई।इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि बीती रात घर में कोई नहीं था। घर के सभी सदस्य खेत में गेहूं काटने गए थे। शिव शंकर परहिया घर में अकेले थे।

इसी बीच शिव शंकर परहिया मानसिक तनाव में आकर जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिए जिसके कारण उनकी हालत गंभीर हो गई। गेहूं काटकर जब परिजन घर पहुंचे तो देखा कि शिवशंकर परहिया की हालत गंभीर बनी हुई है।उनकी गंभीर हालत को देखकर परिजन उन्हें इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले गए।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई।
वही घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं।वही इस घटना के बाद से परिजनों रोरो कर बुरा हाल है।




