छतरपुर नगर पंचायत का होगा चंहुमुखी विकास : वित्त मंत्री

वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर के मार्गदर्शन में छतरपुर नगर पंचायत का होगा विकास : चुनमुन

Surendra Kumar @ United Palamu

Palamu : छतरपुर के विधायक सह झारखंड सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर के छतरपुर आगमन पर नगर पंचायत छतरपुर के नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष अरविंद गुप्ता चुनमुन के कार्यालय में उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अरविंद गुप्ता चुनमुन ने मंत्री को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। वहीं मंत्री ने भी नगर अध्यक्ष को अंगवस्त्र प्रदान कर उन्हें हाल ही में हुए निर्वाचन में विजय की शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष को बधाई देते हुए उनके सफल एवं जनकल्याणकारी कार्यकाल की कामना की। उन्होंने कहा कि छतरपुर नगर पंचायत को सुंदर, स्वच्छ और समृद्ध नगर बनाने के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा। समन्वय और सहभागिता के साथ कार्य करते हुए नगर का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित किया जाएगा। नगर अध्यक्ष अरविंद गुप्ता चुनमुन ने मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि छतरपुर नगर के समग्र विकास के लिए उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि वित्तमंत्री के सहयोग,अनुभव और प्रेरणा से ही नगर पंचायत के विकास की योजनाओं को धरातल पर उतारना संभव होगा। उन्होंने मंत्री के कार्यालय आगमन के लिए आभार व्यक्त करते हुए छतरपुर नगर पंचायत को एक विकसित, सुव्यवस्थित और आधुनिक नगर के रूप में स्थापित करने की अपनी परिकल्पना से भी उन्हें अवगत कराया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित युवाओं ने भी मंत्री राधा कृष्ण किशोर का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा छतरपुर के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह देखा गया। लोगों ने उम्मीद जताई कि नगर पंचायत के नए नेतृत्व में छतरपुर का सर्वांगीण विकास होगा।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय युवा, गणमान्य नागरिक तथा पत्रकार भी उपस्थित रहे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!