छतरपुर : सड़क दुर्घटना में 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत, परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल

Palamu : छतरपुर थाना क्षेत्र के कचनपुर गांव निवासी सुरेंद्र शर्मा के पुत्र मोहन शर्मा उम्र 35 वर्ष की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि 14 मार्च की शाम को मोहन शर्मा बाइक पर सवार होकर किसी काम से छतरपुर जा रहा था।इसी बीच रास्ते में मदनपुर गांव के पास उसकी बाइक की टक्कर एक दूसरे बाइक से हो गई।जिसमें बाइक से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सोमवार की सुबह चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया था।परिजन एंबुलेंस से उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स लेकर जा रहे थे।इसी बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। वही उसकी मौत के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!