छत्तीसगढ़ के सुकमा में मुठभेड़, 3 नक्सली मारे गए

Digital Desk – United Palamu

Raipur : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के गोलापल्ली क्षेत्र के जंगलों में गुरुवार की सुबह नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार एक महिला नक्सली सहित तीन नक्सली मारे गए हैं, जबकि कई अन्य के घायल होने की भी आशंका है। सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने मुठभेड़ में तीन नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है।सुकमा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार मारे गए नक्सली किस्टाराम एरिया कमेटी के सदस्य है, जिनमें माड़वी जोगा उर्फ मुन्ना उर्फ जगत-एसीएम ,सोढ़ी बंडी-एसीएम तथा महिला नक्सली नुप्पो बजनी-एसीएम शामिल हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार सुरक्षा बलों की डीआर की टीम ने जंगल को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन अभी जारी है और क्षेत्र में स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!