छत्तीसगढ़ : नितिन नबीन काे भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी एवं बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सहित प्रदेश के समस्त वरिष्ठ नेताओं, सांसदों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों, निगम-मण्डल अध्यक्षों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हार्दिक बधाई देते हुए शुभकामनाएँ दी है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने नबीन के यशस्वी कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन पार्टी संगठन एवं कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगा। श्री नबीन की नियुक्ति राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में युवा नेतृत्व पर विश्वास को प्रतीक है। उनकी प्रशासनिक और संगठनात्मक क्षमता उनके जमीन और कार्यकर्ताओं से संवेदना के स्तर पर जुड़े होने का प्रमाण है।प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि नितिन नबीन की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर नियुक्ति से छत्तीसगढ़ के भाजपा-परिवार के सभी पदाधिकारी, सांसद, विधायक, कार्यकर्ता अभिभूत हैं। उनके सह-प्रभारी रहते हमने उनके मार्गदर्शन में पिछला विधानसभा चुनाव जीता, लोकसभा चुनाव राज्य प्रभारी रहकर उन्होंने प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा को जीत दिलाई।प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नबीन का नेतृत्व कार्यकर्ताओं को ऊर्जावान बनाएगा और पार्टी के आदर्शों को ऊँचाई प्रदान करेगा। छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी और बाद में प्रभारी के रूप में उनके मार्गदर्शन में पिछ‌ले विधानसभा चुनाव से लेकर निकाय-पंचायत चुनावों में पार्टी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एक ऐतिहासिक दस्तावेज है।भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रय यशवंत जैन, अखिलेश सोनी व डॉ. नवीन मार्कंडेय, भाजपा प्रदेश मंत्रीगण, भाजपा राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश प्रवक्ताओं ने भी नबीन को बधाई दी है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!