जनशिकायत निवारण में उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्या,निदान को लेकर दिए कई आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश

लातेहार:उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया।जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। जन शिकायत निवारण के दौरान उपायुक्त ने वहां उपस्थित सभी लोगों से एक–एक कर उनकी समस्याएँ सुनी एवं अश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जाँच कराते हुए शिकायतों का समाधान किया जाएगा।पंचायत बेतला, प्रखण्ड बरवाडीह के ग्रामीणों द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) से संबंधित एक महत्वपूर्ण आवेदन प्रस्तुत किया गया।प्राप्त आवेदन में ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत बेतला में जनवितरण प्रणाली के अंतर्गत किरण महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा राशन वितरण किया जाता है, किंतु यूनिट के अनुरूप राशन का आबंटन प्राप्त नहीं हो रहा है। इस कारण राशन कार्डधारियों के बीच असंतोष की स्थिति उत्पन्न हो रही है।उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उपायुक्त ने आश्वस्त किया है कि पात्र लाभुकों को समय पर एवं निर्धारित मात्रा में राशन उपलब्ध कराने हेतु हर संभव कदम उठाए जाएंगे।
आज के जन शिकायत निवारण में मुख्य रूप से जमीन विवाद, म्यूटेशन, एलपीसी निर्गत करने संबंधी जुड़े आवेदन आये। जन शिकायत में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएँ को सुनने के पश्चात उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को अग्रसारित कर सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए , समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया।उपायुक्त के निर्देशानुसार आमजनों की समस्याओं के समाधान और शिकायत के निष्पादन हेतु जिला, अनुमंडल, प्रखंड स्तरीय के सभी पदाधिकारियों के कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार एंव शुक्रवार को जन शिकायत निवारण का आयोजन किया जाता है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!