जनसंपर्क अभियान के दौरान अरुणा शंकर ने कहा : हर घर और हर गली से मिल रहा है अपार जनसमर्थन

Palamu : मेदिनीनगर नगर निगम के भाजपा समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी श्रीमती अरुणा शंकर ने जेलहाता सर्वोदय नगर सहित मेदिनीनगर नगर निगम के कई वार्डों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।

इस अवसर पर हर घर से मिले समर्थन और हर चेहरे पर दिखाई दी खुशी ने मेदिनीनगर के विकास के लिए पुनः गति प्राप्त करने के संकल्प को मजबूत किया। मौके पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी अरुण शंकर ने कहा कि मेदिनीनगर की गलियों से लेकर हर घर तक, जो प्यार और समर्थन आप मुझे दे रहे है, उसके लिए मैं सदैव आपकी आभारी रहूँगी।

यह चुनाव केवल एक पद का नहीं, बल्कि मेदिनीनगर के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर व निर्बाध विकास का है। सड़कों पर उमड़ा यह जनसैलाब और बड़े-बुजुर्गों का आशीष इस बात का प्रमाण है कि जनता ने एक बार फिर मेदिनीनगर निगम में प्रत्याशी के रूप में भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्रीमती अरुणा शंकर को चुनने का मन बना लिया है। आपका हर सुझाव और आपकी हर समस्या मेरा प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि यहां की जनता ने अगर इस बार भी आशीर्वाद दिया तो पूरे नगर निगम क्षेत्र का कायाकल्प कर दिया जाएगा। कोई भी वार्ड ऐसा नहीं रहेगा जहां विकास की धारा नहीं बहेगा। हर वार्ड में विकास का काम किया जाएगा। मेदिनी नगर नगर निगम क्षेत्र का हर सड़क चकाचक रहेगा हर चौक चौराहा पर चक चौथ रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। मौके पर कई लोग उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!