जहरीली बना दिल्ली-एनसीआर की हवा, गैस चैंबर बनी राष्ट्रीय राजधानी

नई दिल्ली : हवा की धीमी गति और खराब मौसम ने दिल्ली को गैस चैंबर बना दिया है। सोमवार को लगातार तीसरे दिन हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। सुबह की शुरुआत धुंध और कोहरे से हुई। वहीं, स्मॉग की मोटी चादर भी दिखाई दी। इस कारण कई इलाकों में दृश्यता भी बेहद कम रही। वहीं, एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम फॉर दिल्ली के अनुसार, रविवार सुबह राजधानी का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 456 दर्ज किया गया है।केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, राजधानी दिल्ली के अलीपुर में एक्यूआई 449, आनंद विहार में एक्यूआई 493, अशोक विहार में 500, आया नगर में 413, बवाना में 472, बुराड़ी में 454, चांदनी चौक इलाके में 438 एक्यूआई दर्ज किया गया है।वहीं, डीटीयू में 482, द्वारका सेक्टर 8 में 464, आईजीआई एयरपोर्ट टी3 इलाके में 384, आईटीओ में 469, जहांगीरपुरी में 500, लोधी रोड 417, मुंडका 450, नजफगढ़ में 410, पंजाबी बाग में 480, रोहिणी 500, विवेक विहार 493, सोनिया विहार 462, आरकेपुरम 482, वजीरपुर में 500 दर्ज किया गया है।गाजियाबाद में भी एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, वसुंधरा में 490 एक्यूआई दर्ज किया गया है। संजय नगर में 424 और इंदिरापुरम में एक्यूआई 477 दर्ज किया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!